कोण्डागांव

डीआईजी-एसपी ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
03-Dec-2021 8:58 PM
डीआईजी-एसपी ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

कोण्डागांव, 3 दिसबंर। आज बालाजी राव पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी द्वारा धान खरीदी केन्द्र बहीगांव का निरीक्षण किया गया। धान खरीदी केन्द्र प्रभारी आरईओ पुन्नूराम नेताम से धान खरीदी केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। धान बिक्री करने आए किसानों से भी पुलिस अधिकारियों ने चर्चा कर समस्याओं के बारे में पूछा।

डीआईजी बालाजी राव एवं एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री एवं थाना प्रभारी केशकाल को धान खरीदी केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देकर धान खरीदी केन्द्रों में सतत पेट्रोलिंग करने और दीगर राज्य ओडिशा से धान छत्तीसगढ़ लाने में प्रतिबंध लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news