राजनांदगांव

साल्हेवारा-अमलीपारा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
04-Dec-2021 4:42 PM
साल्हेवारा-अमलीपारा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 दिसंबर।
सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कौशल विकास तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. प्रसन्ना आर ने शुक्रवार को जिले के अंतिम छोर मध्यप्रदेश सीमा से लगे छुईखदान विकासखंड के ग्राम साल्हेवारा और खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम अमलीपारा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से चर्चा कर उनको मिल रही सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने धान की गुणवत्ता तथा आद्र्रता मापी यन्त्र से धान की नमी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने कहा की धान बेचने में  किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते बारदाने का मूल्य 18 रुपए से बढ़ाकर 25 रूपए किया गया है।  उन्होंने किसानों से समितियों द्वारा टोकन देने और कांटा-बांट के सही नाप तौल तथा कोचियों व बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली।

सचिव डॉ. प्रसन्ना ने किसानों से पिछले वर्ष के धान की राशि के भुगतान के बारे में जानकारी ली। साल्हेवारा धान खरीदी केंद्र में ग्राम ढोलपिट्टा के बैगा जनजाति किसान टेकचंद ने बताया कि शासन की योजना के तहत 5 एकड़ की जमीन पट्टे पर मिली है। उस भूमि में धान की फसल ले रहे हंै। इस वर्ष वह 40 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। पट्टे पर जमीन मिलने से  खेती किसानी कर समर्थन मूल्य में धान विक्रय कर लाभ प्राप्त कर रहे हंै। साल्हेवारा के किसान चरित्र कुमार ने बताया कि उनके पास 51 डिसमिल खेत है। उन्होंने टोकन कटवा लिया है और 34 कट्टा धान बेचने आये हंै। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

साल्हेवारा चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
प्रभारी सचिव डॉ. प्रसन्ना ने जिले और मध्य्प्रदेश की सीमा साल्हेवारा में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए बनाए गए चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट में प्रतिदिन आने जाने वाले वाहनों की एंट्री पंजी की जांच की। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहे। बाहर से आने वाले सभी वाहनों की जांच कर एंट्री करें। जिले में अवैध धान का परिवहन नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चन्द्राकर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news