कोरिया

रजौली व कटगोड़ी में धान खरीदी केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन
04-Dec-2021 4:53 PM
रजौली व कटगोड़ी में धान खरीदी केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 4 दिसम्बर।
साविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक  गुलाब कमरो विधानसभा क्षेत्र के सोनहत प्रवास पर पहुंचे जहां उन्होंने  नवीन धान खरीदी केंद्र कटगोड़ी का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ  किया। धान खरीदी केंद्र में किसानों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने किसानों से मिल कर उनकी बातों को सुना और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार एवं सीईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

धान खरीदी केंद्र में किसानों को संबोधित करते हुए विधायक कमरो ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है। सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम किसानों का कर्जा माफ किया गया। प्रदेश सरकार किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को 25 सौ रूपए दे रही है। कोदो, कुटकी, रागी सभी को सरकार खरीद रही है। विधायक ने बताया कि 4 अभियान अभी आम जनता के लिए बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे हैं जिसमे वन अधिकार पट्टा, आय, जाती, निवास, केसीसी प्रमाण पत्र, नामांतरण, फौती बटवारा का काम शिविर लगा कर किया जा रहा है। राशन कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। सरकार की महती योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सोनहत ब्लाक में सभी सडक़ों  का मरम्मत हो चुका है। नवीन सडक़ के साथ सडक़ों का जाल बिछ रहा है । शिक्षा के लिए आत्मानंद और एकलव्य विद्यालय की शुरुवात की जा चुकी है। विधायक ने कहा कि एक-एक घर को नल जल से जोड़ेंगे। बहुत जल्द कटगोड़ी में 27 करोड़ की लागत से पानी की व्यवस्था का प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं।

विधायक  गुलाब कमरो  ने रजौली में टीका कारण अभियान का  निरीक्षण कर उपस्थित जन समुदाय से ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। विधायक ने किसानों को केसीसी एवं टोकन का भी वितरण किया साथ ही एकलब्य विद्यालय सह छात्रावास सोनहत का भी निरीक्षण किया एवं भोजन व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए प्राचार्य व अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
 वहीं रजौली में 20 लाख की लागत से गोदाम निर्माण एवं स्वागत द्वार निर्माण की घोषणा की।

बहरासी व कछौड़ में किया धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन
सोनहत प्रवास से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर प्रवास के दौरान बहरासी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की शुरुवात कर निरीक्षण भी किया, विधायक ने किसानों से मुलाकात कर उनकी बातों को सुना। वहीं उन्होंने जरूरतमंद हितग्राहियों को इलाज व शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता चेक भी प्रदान किए। ग्राम बहरासी में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहरासी में धान खरीदी केंद्र बन जाने से 18 ग्राम के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुगम सडक़ के माध्यम से लोगों को लाभ मिल रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार आई है तबसे 9 धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। 132 केवी का सब स्टेशन केंद्र बहरासी में खोला जा रहा है। 12वीं पास या स्नातक कर चुके लोगों को ई पंजीयन के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने नशे से दूर रहने एवं महा टीकाकरण अभियान में शामिल होकर लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की है। विधायक ने बहरासी के साथ कछौड़ धान खरीदी केंद्र का भी उद्घाटन किया।

घाघरा में उचित मूल्य की दुकान का लोकार्पण
सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत उमरवाह में सहकारी समिति का निरीक्षण कर किसानों से जहां मुलाकात की वहीं ग्राम पंचायत घाघरा में 8 लाख की लागत से नवनिर्मित नवीन उचित मूल्य की दुकान का लोकार्पण भी किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news