महासमुन्द

जिले में पंचायत से लेकर जिला स्तरीय मानस मंडली स्पर्धा
04-Dec-2021 5:09 PM
जिले में पंचायत से लेकर जिला स्तरीय मानस मंडली स्पर्धा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 4 दिसंबर।
राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 से 22 दिसंबर तक शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित होगा। इसमें जिले के विजेता दल भी शामिल होंगे। इसके लिए 14 दिसंबर तक जिले में पंचायत स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को नोडल अधिकारी और जिला स्तर पर आयोजित मानस मंडली प्रतियोगिता के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है।

सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला खेल अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता को नामांकित किया गया है। उपरोक्त अधिकारी शासन.प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजन का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 7 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें चयनित मानस मंडली क्लस्टर स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में 8 से 9 दिसंबर तक शामिल होंगी।

क्लस्टर स्तर पर चयनित प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में 10 से 1 1 दिसंबर तक शामिल होंगे और जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 14 दिसंबर को महासमुंद में आयोजित होगा। जिला स्तर पर अंतिम चयनित मानस मंडली दल को राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा के लिए भेजा जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news