बालोद

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रभातफेरी
04-Dec-2021 5:48 PM
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रभातफेरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 4 दिसंबर।
क्षेत्रीय विधायक अनिला भेडिय़ा के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बॉम्बेश्वर  व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर  के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा 3 दिसंबर को बढ़ती महंगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ  जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से सुबह 6.30 बजे से प्रभातफेरी निकाली गई।

रघुपति राघव राजाराम भजन गाते व वंदेमातरम, भारत माता की जय का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। तत्पश्चात देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र में माल्यार्पण कर श्रöासुमन अर्पित किया गया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम, जिला प्रभारी महामंत्री रतिराम कोसमा, जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, एल्उरमैन प्रमोद तिवारी,जगदीश श्रीवास सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी दिसंबर माह में रोजाना 6 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभात फेरी में उपस्थित हाने की अपील है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news