बलौदा बाजार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद और बोस का किया याद
04-Dec-2021 6:08 PM
डॉ. राजेंद्र प्रसाद और बोस का किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 4 दिसंबर।
जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार भाटापारा अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलौदाबाजार रूपेश सिंह ठाकुर नेतृत्व में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण किया गया। स्थांनीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यक्रम रखा गया। इसमें जिले के कांग्रेसी मौजूद थे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश सिंह ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस व भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू राजेंद्र प्रसाद अद्वितीय क्रांतिकारी रहे। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। जहां खुदीराम बोस केवल 19 वर्ष की अल्प आयु में स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर चढ़ाया गया वहीं डा. राजेंद्र प्रसाद महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में जुड़ कर आंदोलन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने खुदीराम बोस व डॉ. राजेंद्र प्रसाद का स्मरण करते हुए अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर, पदमेश्वरी साहू, दीपक साहू, एल्डरमैन मनोज प्रजापति, पूर्व पार्षद सुभाष राव, अभिषेक पटेल, अविनाश मिश्रा, रविंद्र नामदेव, दिगंबर साहू, सलमान शेख, जितेंद्र नवरत्न, प्रेमलता बंजारे, देवेंद्र सेन, ऋषि धु्रव, चंद्रशेखर चक्रधारी, शुभम वर्मा, मनीष वर्मा, राहुल साहू, जग्गा राव, किरत वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news