सरगुजा

अधिवक्ता संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन
04-Dec-2021 7:40 PM
अधिवक्ता संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन

अम्बिकापुर,4 दिसंबर। अम्बिकापुर अधिवक्ता संघ में गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ अधिवक्ता एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस पर संविधान सभा अध्यक्ष होने के नाते अधिवक्ता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री घोरे एवं अध्यक्षता जिला सरगुजा के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्तागणों का सम्मान किया गया तथा कोरोना के नियमों का पालन करते हुये मास्क वितरण किया गया। संबोधन की कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि, देश का संविधान जिनकी अध्यक्षता में बना, वे अधिवक्ता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी थे, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। अधिवक्ता देश की नींव है, जिसकी इमारत पर समस्त व्यवस्था निर्भर है।

उद्बोधन की कड़ी में डी.के.विश्वास, भारत प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ प्रवीण गुप्ता, सचिव शाहिद खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना सिन्हा एवं अंत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन ग्रंथालय प्रभारी धनंजय मिश्रा अधिवक्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह, अनिल सिन्हा, गुलशेर खान, रणवीर त्रिवेदी, ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, सुशील शुक्ला, संतोष यादव, विजय तिवारी, प्रवीण पाण्डेय, दिलीप सिंह, धनंजय त्रिपाठी, वेणुधर सिंह, नागेन्द्र तिवारी, के.के.मिश्रा, बृजेन्द्र पाठक, राम सेवक कश्यप, सुलेमान एक्का, नबोर मिंज, हरिशंकर विश्वकर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, संरक्षक बिहारी सिंह एवं अन्य सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news