राजनांदगांव

छुईखदान शाला में मना कृषि शिक्षा दिवस
05-Dec-2021 5:01 PM
छुईखदान शाला में मना कृषि शिक्षा दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 दिसंबर।
कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र छुईखदान के प्राचार्य एवं स्टॉफ के सौजन्य से स्थानीय कन्या शा.उ.मा. विद्यालय छुईखदान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन को स्मरण करते कृषि शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को कृषि शिक्षा और कृषि के महत्व को विस्तार से बताया गया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रस्तोगी एवं अन्य प्रोफेसरों द्वारा कृषि क्षेत्र में कैरियर और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. सारथी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से कृषि काूलेज में संचालित डिग्री कोर्स और अन्य कोर्स और अन्य कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। अंत में छात्राओं के लिए क्विज प्रोग्राम रखा गया, जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  संस्था प्राचार्य भारती रजक एवं गिरेन्द्र कुमार सुधाकर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को कृषि क्षेत्र में कैरियर बनाने तथा आत्मनिर्भर बनने प्रेरक उद्बोधन दिया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news