रायपुर

विप्र कॉलेज में रैगिंग पर चित्रकला, प्रियंका प्रथम
05-Dec-2021 5:07 PM
विप्र कॉलेज में रैगिंग पर चित्रकला, प्रियंका प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 दिसंबर। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के साथ छात्राओं ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान रुचि त्रिवेदी, द्वितीय स्थान इंदु देवांगन और तृतीय स्थान पर अजहर कुरैशी ने प्राप्त किया।

एंटी रैगिंग सेल द्वारा रैगिंग एक अपराध विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान बीसीए की प्रियंका, द्वितीय स्थान पीजीडीसीए की त्रिवेणी  एवं तृतीय स्थान बीएड से आद्रिका कश्यप ने प्राप्त किया। कंप्यूटर विभाग द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता में बी एड के इंदु देवांगन ने प्रथम, बीकॉम के मानसी साहू द्वितीय एवं अंशु सोनी, पूनम सिंह, रुचि द्विवेदी तीन प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण 2 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद विद्यार्थियों को शासन द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए और समस्त सावधानी रखते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी गई। लंबे अंतराल बाद इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल दिखा। प्रतियोगिता के निर्णायक गण डॉक्टर कंचन मिश्रा, राजेश तिवारी, निधि श्री ठाकुर एवं प्रीति यादव थी। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news