बीजापुर

दल बदलने वाले नेताओं का संगठन में कोई स्थान नहीं
05-Dec-2021 5:29 PM
दल बदलने वाले नेताओं का संगठन में कोई स्थान नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 5 दिसंबर।
नगरीय निकाय चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक पार्टीयों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा भाजपा संगठन पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा महामंत्री ने इसे सिरे से खारिज करते हुए पार्टी से असंतुष्ट चल रहे व्यापारी व नेताओं का षड्यंत्र बताया है।

भाजपा जिला महामंत्री व वरिष्ठ नेता सतेंद्र सिंह ठाकुर ने बयान जारी कर कहा है कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से पार्टी के निष्कासित सदस्यों से मनगढ़त आरोप लगवाकर पार्टी को तोडऩे का षडयंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया गया आरोप उनके प्रति नफरत को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

आरोप लगाने वाले पार्टी के विरुद्ध में काम रहे थे। इसलिए उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासन की कार्रवाई की। महामंत्री सतेंद्र ठाकुर ने आगे कहा है कि हाथ छाप भाजपाइयों पर संगठन की पैनी नजर है और उनके कार्यो से शीर्ष संगठन को अवगत करा दिया गया हैं। आने वाले दिनों में सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन के लिए समर्पित नेता है। वे पार्टी विरोधी गतिविधियों को कतई स्वीकार नहीं करेंगे और न ही ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने से पीछे हटेंगे।  यही डर असंतुष्ट नेताओं को सता रहा है, और वे बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news