राजनांदगांव

मनाया गया भारतीय नौसेना दिवस
05-Dec-2021 5:45 PM
मनाया गया भारतीय नौसेना दिवस

राजनांदगांव, 5 दिसंबर। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के एनसीसी नेवल विंग द्वारा प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर के मार्गदर्शन में नौसेना दिवस मनाया गया। प्रारंभ में एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राचार्य को मार्च पास्ट कर सलामी दी। तत्पश्चात् केक काटा गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कैडेट प्रेमकुमार साहू द्वारा राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र धर्मेन्द्र साहू द्वारा देशप्रेम गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी ऑफिसर विकास कांडे ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने नौसेना दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला । प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर ने कहा कि 10 मई 1972 में वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना की कुर्बानियों की स्मृति में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। उन्होने कैडेट्स को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम धर्मेन्द्र साहू, द्वितीय शिव सिन्हा, तृतीय स्थान भूपेन्द्र ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते गोविंद साहू द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। आभार प्रदर्शन प्रो. नूतन देवांगन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एचएस भाठिया, प्रो. केएल दामले, प्रो. हीरेन्द्र बहादुर ठाकुर, प्रो. संजय देवांगन भी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news