राजनांदगांव

धान खरीदी से किसानों में हर्ष, करा रहे धान तौलाई
05-Dec-2021 6:15 PM
धान खरीदी से किसानों में हर्ष, करा रहे धान तौलाई

राजनांदगांव, 5 दिसंबर। जिले में धान खरीदी के लिए किसानों के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी है। डोंगरगांव के ग्राम तुमड़ीबोड़ के धान उपार्जन केन्द्र में प्रसन्नतापूर्वक युवा एवं बुजुर्ग किसान धान तौलाई करते नजर आए। ग्राम खैरी के किसान पुरूषोत्तम वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र में जिला प्रशासन के इंतजाम से उत्साहित नजर आए।

ग्राम खैरी के किसान सेवकराम बघेल कहा कि दीपावली में बोनस की राशि मिलने पर त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई। उन्होंने बताया कि तुमड़ीबोड़ में किसानों के लिए धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था की गई है। ग्राम खैरी के बुजुर्ग किसान लालदास वर्मा ने बताया कि टोकन व्यवस्था के कारण धान विक्रय करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। अलग-अलग दिनों में गांव के निर्धारित दिन के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। केन्द्र में पेयजल, छांव की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है।

सोसायटी प्रबंधक छबिलाल निषाद ने बताया कि आज 37 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है। तुमड़ीबोड़ धान उपार्जन केन्द्र में 1831 किसानों को लगभग 78 हजार क्ंिवटल धान की खरीदी किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 हजार 912 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई है। किसानों को ऑनलाईन भुगतान किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news