जशपुर

मानदेय बढ़ाने की मांग को ले संसदीय सचिव से मिले आंबा कार्यकर्ता
05-Dec-2021 9:44 PM
मानदेय बढ़ाने की मांग को ले संसदीय सचिव से मिले आंबा कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 5 दिसंबर। कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव से जशपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सदस्यों ने विधायक कार्यालय में मुलाकात कर बढ़ती महंगाई के बीच शासन द्वारा मिलते मानदेय को बढ़ाने की माँग की।

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि शासन सभी कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है हमारी सरकार ने अपना वायदा पूरा किया सरकार बनते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय को बढ़ाया गया, जिसे समयानुसार पुन: बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से भाजपा के शासनकाल में आपकी किसी मांग को नहीं माना गया, जबकि हमारी सरकार ने अपने घोषणापत्र में किये वायदे को न सिर्फ पूरा किया, बल्कि समय समय पर मिलने वाली छुट्टियों में भी इजाफा किया। छठ पूजा,कर्मा, आदिवासी महोत्सव आदि पर सरकारी छुट्टियों की घोषणा की गई।

उन्होंने कहा कि आप सभी अपना कार्य करें समय के साथ आपका मानदेय पुन: बढ़ाया जाएगा। कोरोना की वजह से प्रदेश बहुत पिछड़ा था जिसे हमारे दूरदर्शी मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है आप सभी सरकार पर भरोसा रखें, सभी का भरपूर ख्याल रखा जाएगा। जल्द ही आप लोगों को खुशखबरी मिल जाएगी। हमारे जिले में अन्य जिलों की अपेक्षाएं अधिक कार्य हुए हैं विशेषकर कोरोना काल मे कांग्रेस की कृषि योजना ,मनरेगा ,सुराजी अभियान ,नरवा योजना ने जहां जिले में कृषि विकास के कार्य बड़ी तेजी से किया है, वहीं आर्थिक तंगी के हालातों से जूझ रहे किसानों और मजदूरों को घर पर ही आय उपलब्ध कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिले में धान खरीदी का कार्य तेजी पर

राजनांदगांव, 5 दिसंबर। जिले में धान खरीदी का कार्य तेजी पर है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले के 148 धान उपार्जन केन्द्र में तत्परता एवं सक्रियता के साथ धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्रों से धान के उठाव का कार्य भी जारी कर दिया है। धान के उठाव के लिए डीओ कटना चालू हो गया है और महावीर राईस मिलर्स द्वारा शुक्रवार को गंडई समिति से धान के उठाव का कार्य शुरू किया गया है। शीघ्र ही सभी धान उपार्जन केन्द्रों से क्रमिक रूप से धान उठाव का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं तथा किसानों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। जिले में अब तक 3 लाख 80 हजार क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

कलेक्टर ने लघु एवं सीमांत किसानों का धान पहले खरीदने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र से धान की गुणवत्ता जांच करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि खरीफ धान फसल का भुगतान किसानों के बैंक खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा एवं बारदाने की राशि भी भुगतान 25 रुपए प्रति बारदाने की दर से किया जाएगा। मौसम को ध्यान में रखते कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को धान की सुरक्षा की आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पॉलिथिन कव्हर, डे्रनेज की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने जिले के नए धान खरीदी केन्द्रों डुमरीडीहकला, जोरातराई, घुघुवा, कुहीकला, झाडीखैरी, आडेझर, परसाटोला, रेंगाकठेरा, ठंडार एवं ठाकुरटोला में आवश्यक बारदाने, कांट-बांटा, कम्प्यूटर, प्रिंटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं इंटरनेट कनेक्टीविटी के लिए कहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news