राजनांदगांव

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
06-Dec-2021 4:58 PM
महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 दिसंबर।
अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा राजनांदगांव ने बाबा साहब अम्बेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर कलेक्टोरेट स्थित बाबा साहब  अम्बेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी पवन मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र रामटेके, जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा कमल सोनी, शहर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा दीपेश शेंडे, शहर महामंत्री प्रकाश गोंडाने, शहर उपाध्यक्ष संकेत रामटेके, अनिल तुरकने, कोषाध्यक्ष हितेंद्र रंगारी, बौद्ध समाज के वरिष्ठ कन्हैया लाल खोब्रागढ़े,  संतोष बौद्ध, शीतल रामटेके उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news