सूरजपुर

धान खरीदी केंद्र में टोकन लेने भीड़, बैरिकेडिंग तोडक़र अंदर घुसे
06-Dec-2021 7:39 PM
धान खरीदी केंद्र में टोकन लेने भीड़, बैरिकेडिंग तोडक़र अंदर घुसे

व्यवस्था सुधारने छोटे-बड़े किसानों के लिए दिन तय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 6 दिसंबर।
सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवप्रसादनगर धान खरीदी केंद्र में आज अव्यवस्था का आलम इतना बढ़ गया कि टोकन लेने आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीदी केंद्र में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन किसानों की भीड़ इतनी अधिक थी कि बांस से की गई बैरिकेडिंग तोडक़र किसान अंदर घुस गए और हो हल्ला करने लगे।

मालूम हो कि धान की खरीदी शुरू हुए अभी महज 6 दिन ही हुए हैं, लेकिन किसानों की भीड़ धान खरीदी केंद्रों में टोकन कटाने उमड़ रही है, जिसे प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा संभालना मुश्किल हो गया है।

 शिवप्रसाद नगर धान खरीदी केंद्र में टोकन कटाने में हालात बिगडऩे पर एसडीएम भैयाथान भी धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे। टोकन कटाने 6 बजे से किसानों की भीड़ जमा हो गई थी। व्यवस्था सुधारने छोटे किसानों का टोकन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को काटा जाएगा तथा बड़े किसानों का टोकन शुक्रवार, सोमवार को काटा जाएगा। दिनांक 17 तारीख हेतु 8 किसानों का टोकन व 21 तारीख हेतु 44 किसानों का टोकन काटा गया।

धान खरीदी के नोडल तहसीलदार ओ पी सिंह ने बताया कि मैं लगातार खरीदी केंद्र में रहकर व्यवस्था देख रहा हूं। खरीदी प्रभारी के तत्काल छुट्टी में चले जाने से कुछ अव्यवस्थाएं हुई हैं, उन्हें अब ठीक कर लिया गया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि दो कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कल से वे मोर्चा संभाल लेंगे, जिससे कार्य में आसानी होगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news