कोण्डागांव

धान खरीदी के साथ धान उठाव भी शुरु
06-Dec-2021 8:43 PM
धान खरीदी के साथ धान उठाव भी शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 दिसंबर।
जिले में दिसंबर से धान, मक्का उपार्जन प्रारंभ होने के साथ जिले के 47 समितियों से 54 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास करते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर धान उपार्जन के साथ धान का समितियों से उठाव भी प्रारंभ कर दिया गया है।

इस संबंध में डीएमओ रविकांत नेताम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर इस वर्ष धान उपार्जन के साथ धान के उठाव पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसके तहत् कोण्डागांव जिले में इस वर्ष पहली बार धान खरीदी के चौथे दिन से ही कस्टम मिलरों को धान उठाव हेतु पंजीयन कर अनुमति एवं अनुबंध का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, साथ ही मेसर्स पारस एग्रो इण्डस्ट्रीज ब्यालपुर केशकाल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र बड़ेराजपुर से 48 मे. टन का डीओ जारी कर धान उठाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आने वाले समय में उठाव में और अधिक तेजी लाई जाएगी।

ज्ञात हो कि एक दिसंबर से अब तक कुल 8006 मे. टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदाना पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के नियुक्त करने के साथ जिला स्तरीय निगरानी समिति का भी गठन किया गया है। जो लगातार धान उपार्जन की व्यवस्थाओं का मुआयना कर उपार्जन संबंधी दिशा निर्देश प्रदान कर रही हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news