बीजापुर

इधर धान खरीदी शुरू उधर धान की कटाई जारी
06-Dec-2021 8:46 PM
इधर धान खरीदी शुरू उधर धान की कटाई जारी

बदलते मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 6 दिसंबर।
जिले के 21 धान उपार्जन केन्द्रों  में से 8 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी शुरू हुई हो गई है। एक से तीन तारीख की स्थिति में 57 किसानों के द्वारा टोकन प्राप्त किया गया है।  जिसमें से 30  किसानों ने धान की बिक्री की है। नैमेड़, बीजापुर, भैरमगढ़, कुटरु, जांगला, गंगालूर व गुदमा उपार्जन केन्द्रों में 1501  क्विंटल  धान की खरीदारी की गई है।

विपणन कार्यालय बीजापुर के क्षेत्र सहायक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी  10 उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक नहीं हो पाई है। इस क्षेत्र के किसान अभी भी खेतों में धान की कटाई कर रहे हैं। जिले में सबसे अच्छी आवक नैमेड खरीदी केंद्र में है, जबकि अभी भी कुल 9 केंद्र ऐसे हैं, जिनमें अब तक टोकन भी नही कटवाए गए हैं, जिसमें बीजापुर के तोयनार, उसूर के इलमिडी व भोपालपट्टन के सात खरीदी केंद्र शामिल हैं।

मौसम की मार से रहे किसान परेशान
बीजापुर जिले में धान खरीदी का काम एक दिसंबर से शुरु हो चुका है। लेकिन बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान अभी भी खेतों में धान कटाई में लगे हुये हैं। खेतों में कटे हुये धान अभी भी पड़े हैं। बदलते मौसम व तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

दिसम्बर तक पर्याप्त बारदाना, जनवरी के लिए भेजा डिमांड
सहायक खाद्य अधिकारी बीएल पदमाकर ने बताया कि  अभी बारदाना पर्याप्त है। दिसम्बर माह में हमें कोई परेशानी नहीं जाएगी।  जनवरी के लिए डिमांड भेजी गई है। किसानों के जूट के बारदानों पर भी खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों के जूट बारदाना के मूल्यों में बढ़ोतरी की है। पूर्व में बारदाना की कीमत 18 रुपये थी। जिसे बढ़ाकर 25 रुपए प्रति बारदाना कर दी गई है।

धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें-कलेक्टर
बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि धान खरीदी केन्द्रों का अधिकारी नियमित निरीक्षण करें। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने सहित खरीदी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त रखने निर्देश जारी किए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news