दन्तेवाड़ा

दिव्यांग छात्रों ने स्पर्धाओं में दिखाया दम
06-Dec-2021 8:58 PM
दिव्यांग छात्रों ने स्पर्धाओं में दिखाया दम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दन्तेवाड़ा, 6 दिसंबर।
जिला स्तरीय विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन गीदम एजुकेशन सिटी जावंगा में किया गया है। इस आयोजन में चारोंं विकासखण्डों के दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे।

 दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न स्पर्धाएं जैसे अस्थि बाधित बच्चों हेतु ट्रायसायकल दौड़, बैसाखी दौड, कुर्सी दौड़, श्रवण बाधित बच्चों के लिए लम्बी कूद, तवाफेंक, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए मटकाफोड़, मिश्रित मोतियों को अलग करना, मानसिक मंदता वाले बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, बास्केटबॉल प्रतियोगिता रखी गई थी। इसके अतिरिक्त रंगोली चित्रकला, सुलेख गुलदस्ता बनाओं मेहंदी प्रतियोगिता, गिफ्ट पेकिंग सामान्य ज्ञान, सास्कृतिक गतिविधियों में एकल नृत्य, एकल गीत. समूह नृत्य, समूह गीत जैसी गतिविधियां की गई। इस दौरान कोविड नियमों का पूर्णत: पालन किया गया।

मुख्य अतिथि सुलोचना ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। आज मैं उनकी प्रतिभा देखकर उन्हें सामान्य बच्चों से आगे पा रही हूँ।
अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मैं दिव्यांग बच्चों के इस कार्यक्रम में उपस्थित हुआ। उन्होंने आयोजन को सराहा।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा ने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को देश की मुख्यधारा में जोडऩे के उद्देश्य से विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रतिभागी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 
जिला मिशन समन्वयक एस.एल. शोरी ने विश्व दिव्यांग दिवस के संबंध में बताया कि संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 3 दिसंबर 1991 से प्रतिवर्ष विश्व दिव्यांग दिवस मनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके बाद प्रविवर्ष विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी सुराना, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, उप संचालक समाज कल्याण विभाग संतोष टोप्पो और सक्षम के अधीक्षक व अधीक्षिका प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news