महासमुन्द

धान खरीदी के लिए तय लिमिट इस सप्ताह 5 से 10 फीसदी बढ़ी
07-Dec-2021 5:29 PM
धान खरीदी के लिए तय लिमिट इस सप्ताह 5 से 10 फीसदी बढ़ी

महासमुंद,7 दिसंबर। जिले के 149 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए तय लिमिट को इस सप्ताह बढ़ा दिया है। प्रति समितियों में 5 से 10 फीसदी लिमिट बढ़ाई गई है। लिमिट बढऩे से किसानों को जहां फायदा होगा, वहीं समितियों को भी राहत मिलेगी।

कम लिमिट होने के कारण तीन दिन हुई खरीदी में कम किसानों ने धान बेचा था।  किसानों को तकलीफ  न हो, इसलिए शुरू में लिमिट तय करने की बात अफसर कह रहे थे।
अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे खरीदी के लिए लिमिट बढ़ाया जाएगा और समय रहते सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा।

जिला विपणन अधिकारी जयदेव सोनी का कहना है कि व्यवस्थाओं को देखते हुए लिमिट बढ़ाया जा रहा है। पहली प्राथमिकता किसानों को धान बेचने में तकलीफ से बचाना है। इसलिए धीरे-धीरे लिमिट बढ़ाई जाएगी। चार दिन में 149 उपार्जन केंद्र के माध्यम से 15 हजार 653 किसानों ने अपना धान बेचा है। समितियों ने इन किसानों से 4 लाख 71 हजार क्विंटल धान खरीदा है। यह आंकड़ा सोमवार शाम सात बजे तक का है। खरीदी की ऑनलाइन एंट्री जारी है। समितियों के ऑपरेटर खरीदी की एंट्री कर रहे हैं।

नरसैय्यापल्लम केंद्र की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी
नरसैय्यापल्लम केंद्र की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। उनकी मांगों पर अभी तक विचार नहीं किया गया है। किसान अफसर व मंत्रियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। नरसैय्यापल्लम, ठेलकोदादर, आरंगी व परधिया सरायपाली के किसानों ने इस हफ्ते भी धान नहीं बेचेंगे। किसानों ने अब तक टोकन भी नहीं कटवाया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news