रायगढ़

नगर पालिका चुनाव : प्रत्याशियों की सूची जारी
07-Dec-2021 6:24 PM
नगर पालिका चुनाव : प्रत्याशियों की सूची जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 7 दिसंबर।
नगरपालिका आम चुनाव 20 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। जिसके लिए भाजपा, कांग्रेस के साथ ही साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन फार्म भरा गया था। कल नाम वापसी के पश्चात 15 वार्ड के इस चुनाव में मात्र 41 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
वार्ड -1 कांग्रेस से सरिता साखाराम मल्होत्रा, वार्ड-2 कमला किशोर निराला, वार्ड- 3 किरण नंदू मल्होत्रा, वार्ड -4 ईश्वर देवांगन, वार्ड-5 शांति लक्ष्मण मालाकार, वार्ड-6 रामप्रसाद यादव, वार्ड- 7 सुनील यादव, वार्ड- 8 शुभम बाजपेयी, वार्ड-9 प्रभा सूरज तिवारी, वार्ड- 10 रामनाथ, वार्ड- 11 सरिता शंकर चंद्रा, वार्ड-12 गीता महेंद्र थवाईत, वार्ड-13 अविनाश पुरी गोस्वामी, वार्ड-14 संजीता सिंह सरिता, वार्ड-15 सोनी अजय बंजारे इन 15 वार्डो में इंडियन नेशनल कांग्रेस के यें 15 प्रत्याशी हैं, जिन्हें हाथ छाप प्रतीक चिन्ह प्राप्त हुआ है।

भाजपा प्रत्याशियों की सूची
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड-1 सविता अरविंद हरिप्रिया, वार्ड- 2 वंदना मनोज लहरे, वार्ड- 3 राजेश जायसवाल, वार्ड-4 मयूरेश केसरवानी, वार्ड- 5 सत्या कहार, वार्ड-6 गणेशराम खर्रा , वार्ड-7 अजय गोपाल, वार्ड- 8 मनोज कुमार जायसवाल, वार्ड -9 अमित तिवारी (रींकू), वार्ड- 10 संजय सोरेन, वार्ड-11 नीलिमा सोना यादव, वार्ड-12 कुमारी ज्योति धनुर्धारी आदित्य, वार्ड- 13 सत्येंद्र सिंह बरगाह (बाटा), वार्ड-14 निर्मला गोलू यादव, वार्ड-15 दूज बाई मनहर। यें सभी 15 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के हैं और इन्हें आबंटित प्रतीक चिन्ह कमल छाप है।

निर्दलीय प्रत्याशी आबंटित चिन्ह
नगर पालिका चुनाव शहर में बसपा और आप जैसे पार्टियां दो दो हाथ करने में कतराते दिखाई दिए। उनके द्वारा किसी भी वार्ड में प्रत्याशी खड़ा नहीं किया गया । वही 15 वार्डों में 11 निर्दलीय प्रत्याशी सामने आए। जिसमें सबसे अधिक निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड- 1 में रहा। जिसमें कमलकांत निराला (चाटू) छाप दो पत्तियां, सीमा सुरेश रात्रे निर्दलीय उगता सूरज छाप, उषा अनंत निर्दलीय छाप पतंग, वार्ड- 2 में पूर्णिमा सम्मे लाल कुर्रे निर्दलीय प्रत्याशी छाप दो पत्तियां, वार्ड- 6 से गैस दास महंत निर्दलीय सिलाई मशीन छाप, सविता सारथी उगता सूरज, वार्ड-7 त्रिलोचन सुनील यादव दो पत्तियां छाप, वार्ड-11 दंतेश्वरी विकास यादव निर्दलीय झोपड़ी छाप, वार्ड - 13 चंद्रभान तिवारी गुरुजी बरगद का पेड़ , जितेंद्र जीतू गुप्ता निर्दलीय उगता सूरज छाप, वार्ड-15 तिलोत्तमा चौहान निर्मली सीढ़ी छाप आवंटित प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया है। तदुपरांत एसडीएम नंद कुमार चौबे द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव आयोग का निर्देश बताया गया।

कोई भी प्रत्याशी 1, 50000 से अधिक खर्च नहीं कर सकता। ढोल नगाड़े के साथ निकलने वाली टोली रैली मानी जाएगी। जिसके लिए प्रत्याशी को अनुमति लेना निहायत जरूरी है। साथ ही साथ हर प्रत्याशी को अपनी चुनावी खर्च का ब्यौरा देना होगा। किसी भी बैंक में निर्धारित खाता के माध्यम से खर्च प्रत्याशी करेगा और खर्च का बिल, रशीद के साथ निर्वाचन शाखा में जमा करना होगा। तदुपरांत सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड के पंच में हस्ताक्षर कियें। रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका नंद कुमार चौबे द्वारा अभ्यर्थियों की सूची प्रत्याशियों को जारी की गई।

इस दौरान एसडीएम कार्यालय में समस्त प्रत्याशी उपस्थित रहे, साथ ही साथ अनुविभागीय अधिकारी राज. चौबे, निर्वाचन प्रेक्षक दिलीप रवि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह, उपअभियंता तारकेश्वर नायक, तहसीलदार पांडे, नायब तहसीलदार तिवारी, सारंगढ़ थानेदार विवेक पाटले और एसआई गौतम उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news