सरगुजा
अम्बिकापुर,7 दिसम्बर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने बताया है कि स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उदयपुर का संचालन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर किया जा रहा है। विद्यालय भवन में शेष बचे हुए निर्माण कार्य प्रगति पर है। विद्यालय परिसर अंदर जल की आपूर्ति हेतु कुल 3 बोरवल है जिनमें एक पेयजल हेतु उपयोगी है शेष 2 अन्य आवश्यकताओं की आपूर्ति हेतु उपयुक्त है विद्यालय के साफ सफाई, शैचालयों की सफाई एवं व्यवस्था हेतु 2 स्वीपर यहां पदस्थ हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि विद्यालय में रिक्त पदों पर पुन: भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है। भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ है प्रथम चरण में विद्यालय में स्वीकृत कुल 33 शिक्षकीय पदों में से 26 पदों पर शिक्षक पदस्थ किये जा चुके है। जबकि शेष 7 पदों हेतु भर्ती प्रक्रियाधीन है। वर्तमान में विद्यार्थियों की कुल संख्या 337 है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन 12 से 5 बजे तक एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय का संचालन प्रात: 7 से 12 बजे तक किया जा रहा है। खेलकूद की गतिविधियों हेतु विद्यालय में व्यायाम शिक्षक पदस्थ है एवं पुस्तकालय हेतु लाइब्रेरियन भी पदस्थ है।