दन्तेवाड़ा

धान खरीदी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
07-Dec-2021 9:11 PM
धान खरीदी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 7 दिसम्बर।
संसदीय मामलों के सचिव तथा पंचायत आयुक्त एवं दंतेवाड़ा जिला के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने मंगलवार को जिले में चल रहे धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में स्थित बालूद एवं गीदम के धान उपार्जन केन्द्रों का जायजा लिया। इसके साथ ही धान बेचने आये किसानों से चर्चा कर उनके फसलों की पैदावार तथा धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने हमालों से भी चर्चा की। प्रभारी सचिव ने खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता, भण्डारण एवं उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए धान की फसल लेने के साथ ही दलहन-तिलहन की खेती करने का भी सुझाव दिया। धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं इत्यादि को देखकर व्यवस्था के प्रति संतोष प्रकट किया।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, तहसीलदार यशोदा केतारप, अति. नायब तहसीलदार पुलेश्वर नाथ खुंटे और खाद्य अधिकारी मनीष चितले प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news