दन्तेवाड़ा

कोदो कुटकी बेचें किसान-कलेक्टर
07-Dec-2021 9:23 PM
कोदो कुटकी बेचें किसान-कलेक्टर

दन्तेवाड़ा, 7 दिसंबर। राज्य शासन द्वारा कोदो कुटकी और मक्का की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इसकी घोषणा कलेक्टर दीपक सोनी ने कुआकोण्डा में किसान सम्मेलन में की। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी सहकारी समिति तथा कोदो, कुटकी एवं रागी वन प्रबंधन समिति द्वारा खरीदी की जाएगी। पंचायत स्तर पर तीन-तीन पंचायतों में एक महिला समूह का गठन किया जाए। वनधन केन्द्रों में महिला समूह के माध्यम से कोदो, कुटकी एवं रागी का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान जो रागी, कोदो, कुटकी का विक्रय करना चाहते है उनका सर्वें कर इसका लाभ दें। श्री सोनी ने बताया कि वनधन केन्द्र में आगामी सप्ताह से रागी, कोदो, कुटकी की खरीदी शुरू की जाएगी। किसानों एवं ग्रामीणों को लाभांवित करने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा और जन चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाए, साथ ही मक्का खरीदी के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले टीम को पुरस्कार भी दिया जाएगा।  

 पूना माडक़ाल सेल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति स्वरोजगार से जुडऩा चाहते है वे पूना माड़ाकाल सेल में आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मछली पालन के लिए तालाब निर्माण, सिंचाई के लिए सोलर पम्प लगाकर किसानो के हित में कार्य किया जा रहा है, ताकि किसानों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। संबंधित अधिकारियों से मनरेगा अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा गया। अपूर्ण गोठानों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्थानीय बोली गोंडी में वीडियो बनाकर शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा।

जिससे शासन की योजनाओं को प्रत्येक ग्राम स्तर तक पहुंचाया जा सके। धान खरीदी केन्द्र का भी जायजा लेते हुए किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही तार फेंसिग तैयार कर रहे स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके कार्य और आमदनी के बारे में जानकारी ली गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने गोंड़ी बोली में शासकीय योजना के संबंध में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में वनमण्डाधिकारी संदीप बलगा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, एसडीएम अरूण कुमार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news