बीजापुर

धान खरीदी पर पैनी नजर रखने भाजपा ने गठित की सात सदस्यीय दल
07-Dec-2021 9:25 PM
धान खरीदी पर पैनी नजर रखने भाजपा ने गठित की सात सदस्यीय दल

किसान मोर्चा अध्यक्ष की अगुवाई में केंद्रों का निरीक्षण करेगी टीम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 7 दिसंबर।
प्रदेश के जिलों में धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी केंद्रों में वहां की अव्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखने भाजपा ने यहां किसान मौर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व सात सदस्यायी दल का गठन किया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश संगठन ने बीजापुर जिले के लिए उनके अगुवाई में सात सदस्यीय निरीक्षण दल का गठन किया है। जो जिले के प्रत्येक धान खरीदी केंद्रों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं से रूबरू होगी। उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों में अव्यवस्था होगी। उससे प्रशासन को अवगत करा कर व्यवस्था सुनिचित कराने का प्रयास करेगी।
 
उन्होंने कहा कि धान खरीदी अभी हाल ही में शुरू हुई है। आने वाले दिनों में उनकी टीम जिलेभर के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर जाएगी। इससे पहले भाजपा की ओर से निरीक्षण दल की जानकारी प्रशासन को दे दी जाएगी। घासीराम नाग ने अपने बयान में कहा है कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति संगठन के जानकारी के बिना निरीक्षण में जाएगा तो उसे संगठन के नियम के विरुद्ध माना जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news