महासमुन्द

कटी फसल को अज्ञात ने जलाया, खाक
08-Dec-2021 4:59 PM
कटी फसल को अज्ञात ने जलाया, खाक

महासमुंद,8 दिसंबर। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग में खेत में रखे धान की खरही को अज्ञात ने जला दिया। आगजनी से किसान का पूरा धान जलकर खाक हो गया। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

तुमगांव थाना प्रभारी रामअवतार पटेल ने बताया कि भोरिंग निवासी रामायण साहू ने करीब ढाई एकड़ की फसल कटाई कर खेत में रखा था। फसल को बियारे में ले जाता, उसके पहले ही मंगलवार की सुबह खरही में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से किसान की पूरी फसल जलकर खाक हो गई।
इससे किसान को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news