बस्तर

केंद्र के असहयोग के बावजूद धान खरीदी जोरों पर - लखेश्वर बघेल
08-Dec-2021 9:04 PM
केंद्र के असहयोग के बावजूद धान खरीदी जोरों पर - लखेश्वर बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 8 दिसंबर।
बस्तर जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और विधायक लखेश्वर बघेल ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार के असहयोग के बावजूद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता आज भी धान खरीदी में बाधा उत्पन्न करने के लिए, झूठ फरेब की राजनीति कर रहे हैं।

 प्रदेश के सभी 2463 खरीदी केन्द्रों पर सारी  व्यवस्थाये ं चाक- चौबंद  की  गयी  है। किसानों को धान बेचने में बारदाने की समस्या न आये, इसलिये पुराने बारदानों की कीमत बढ़ा कर 18 रू. से 25 रू. कर दी गई है। यह भी व्यवस्था की जा रही है। किसानों को धान बेचने के बाद उनका पैसा भी शीघ्र उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाये।

प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद, लगभग 22 लाख 66 किसानों से 1 करोड़ 5 लाख मिट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है और केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बाधा पैदा करने में लगी है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता जो खुद को किसानों का हितैषी बताते हैं, वह भी मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के समर्थन में खड़े हुए हैं। भाजपा धान खरीदी के मामले में केवल झूठी बयानबाजी कर भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

लखेश्वर बघेल ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ को बारदाना देने में भी असहयोग कर रही है। राज्य को धान खरीदी के लिये 5.25 लाख गठान बारदानें की आवश्यकता है।

इस वर्ष केन्द्र ने 2.14 लाख गठान बारदानों की स्वीकृति दी है। जिसका एडवांस पैसा जमा करने के बाद भी छत्तीसगढ़ को अभी मात्र 86856 गठान बारदाने ही दिये गये हैं,  जो कि केंद्र सरकार के छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण रवैए का परिचायक है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news