दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर। गंदगी फैलाए जाने पर भैंस का खटाल वाले से पांच सौ रुपए एवं सीमेंट के गमले बनाने वाले व्यक्तियों पर ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे स्थित अवैध रूप से संचालित भैंस का खटाल द्वारा गंदगी फैलाने और गमले आदि बनाने वाले व्यक्तियों द्वारा सडक़ पर व्यवसाय करने कारण उनको अर्थदंड से दंडित किया गया है।
भैंस का खटाल वाले से पांच सौ रुपए एवं सीमेंट के गमले बनाने वाले व्यक्तियों को ढाई-ढाई हजार रुपए का अर्थदंड लिया गया। इस दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, ईश्वर वर्मा, राजेन्द्र सर्राटे एव टीम मौजूद थे।
आयुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जुर्माना किया गया। सभी दुकानदारों और गैस खटालो को हिदायत भी दी गई कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 लागू है अत: अपने दुकानों का कचरा बाहर न फेकें। दुकान के आस-पास गंदगी न होने देवें। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करें। किसी के भी द्वारा कचरा बाहर फंेकने की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी को अवश्य देवें।