बस्तर

2 और पॉजिटिव मिले
09-Dec-2021 4:49 PM
2 और पॉजिटिव मिले

जगदलपुर, 9 दिसंबर। जगदलपुर के 2 अलग-अलग वार्डों में रहने वाले 2 युवक अपने वार्ड में हो रहे कोरोना जांच में पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज के कोविड वार्ड  में भर्ती किया गया है, वहीं कुछ दिनों से मेकाज के कोविड वार्ड में भर्ती मुंबई से आये इंजीनियर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई से जगदलपुर के एनएमडीसी में निरीक्षण के लिए 30 नवंबर को आये इलेक्ट्रिक इंजीनियर का आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं 8 दिसंबर को इंजीनियर की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि गुरुवार को अब्दुल कलाम वार्ड व दंतेश्वरी वार्ड में रहने वाले 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news