महासमुन्द

राइस मिल में फांसी पर लटकी महिला की लाश मिली
09-Dec-2021 5:05 PM
राइस मिल में फांसी पर लटकी महिला की लाश मिली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 दिसंबर।
महासमुंद के बसना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव मंगलवार रात राइस मिल में फांसी से लटका हुआ मिला। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को खुदकुशी करने की आशंका है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है।

मामला बसना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सांकरा के रीखादादर निवासी हेमलता यादव (26) अपने पति मनोज यादव के साथ राइस मिल परिसर में ही रहती थी। दंपत्ति ने वहां टीन का शेड डालकर अपने लिए कमरा बना रखा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को मनोज किसी काम से रायपुर गया था। वह लौटा तब उसे हेमलता के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि किसी ने कॉल कर महिला के शव को फांसी पर लटके होने के जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची तो महिला का शव कपड़े की चुन्नी के सहारे लटक रहा था। पास ही पलंग पड़ी थी।

आशंका है कि महिला ने पलंग पर चढक़र फांसी लगाई है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की स्थिति अभी ठीक नहीं है। इसके चलते ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news