राजनांदगांव
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
09-Dec-2021 5:06 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई , 9 दिसंबर। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी का बुधवार को नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमाला और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान श्री पाढ़ी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तत्पश्चात श्री पाढ़ी ठेलकाडीह के हाईस्कूल मैदान में आयोजित युवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए।
इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रणजीत सिंह चंदेल, पार्षद दिलीप ओगरे, सूरज नामदेव, वरिष्ठ कांग्रेसी मन्नू चंदेल, फिरोज मेमन, विश्वराज ताम्रकार, सुभम बघेल, मीडिया प्रभारी अमित टंडन, मनीष कोचर, नारायण लाल चतुर्वेदी, जीतू ठाकुर, कन्हैया कुर्रे, पुरषोत्तम यादव, अश्विनी निर्मलकर, पुलेंद्र साहू, भूपेंद्र रजक, प्रमोद वर्मा, सुभम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।