रायगढ़

धान की नमी का करें मापन, धान की तौलाई का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर
09-Dec-2021 5:20 PM
धान की नमी का करें मापन, धान की तौलाई का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर

रायगढ़, 9 दिसंबर। कलेक्टर भीम सिंह ने आज पुसौर ब्लाक के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा व सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी साथ रहे। कलेक्टर  कोड़ातराई-जकेला के धान उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण पर पहुंचे। उपार्जन केन्द्र में धान की तौलाई कर वजन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की निर्धारित मात्रा में तौलाई के लिए छोटे बाट की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से उपार्जन केन्द्र की व्यवस्था की जानकारी ली। ग्राम कोड़ातराई निवासी धनंजय सिंह, ग्राम लोहर सिंह निवासी  श्याम सुंदर नायक तथा बेलपाली निवासी  विजय लाल पटेल ने बताया उपार्जन केन्द्र में सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने हमाल की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर ने प्रबंधक मनोज गुप्ता से हमाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धान की क्वालिटी, स्टेकिंग तथा वर्तमान में उपलब्ध बारदानों की जानकारी ली। जिस पर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में दस हजार बारदाना उपलब्ध है।

इसके पश्चात कलेक्टर धान उपार्जन केन्द्र तेतला का निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने धान की नमी का मापन करवाया। पूर्व में तौले गए धान बोरो का उन्होंने वजन करवाया। उन्होंने तेतला निवासी  खीरसागर गुप्ता एवं सुर्री निवासी कृष्ण चंद पटेल से उपार्जन केन्द्र की व्यवस्था पर चर्चा की।

किसानों ने बताया कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। टोकन सही समय में वितरित एवं तौल का कार्य सही समय में किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर  ने बारदानों की स्थिति की जानकारी ली। जिस पर समिति प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 40 हजार बारदाने उपलब्ध है। इसके बाद कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र छिछोर उमरिया का निरीक्षण किया है।

इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्र की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मिलर्स के द्वारा धान उठाव की जानकारी ली। प्रबंधक द्वारा बताया कि उपार्जन केन्द्र से धान उठाव प्रारंभ किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने कोतासुरा निवासी कृषक श्री गुणनिधि से चर्चा की, उन्होंने हमाल की संख्या बढ़ाने की बात रखी। जिस पर कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में हमालों की व्यवस्था करने के साथ किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व बैठक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news