बेमेतरा

खरीदी केंद्रों में धान की तौल में गड़बड़ी को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त- योगेश
10-Dec-2021 5:28 PM
खरीदी केंद्रों में धान की तौल में गड़बड़ी को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त- योगेश

किसान नेता ने लोलेसरा व कंतेली खरीदी केंद्रों में खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 10 दिसंबर। 
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालेसरा व कंतेली स्थित धान खरीदी केंद्रों में किसान नेता योगेश तिवारी ने खरीदी का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता और धान की तौल की जानकारी ली। यहां उन्होंने किसानों के लिए धान के कट्टो को तौल कर वजन की पुष्टि की।

इस दौरान किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि किसानों से धान खरीदी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  खासकर बारदाना की उपलब्धता और धान के अधिक तौल की स्थिति में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

किसान नेता ने बताया कि बीते सत्र में कई धान खरीदी केंद्रों में तौल में गड़बड़ी पाई गई थी। जहां किसानों से प्रति क_ा में 4 से 5 किलो अतिरिक्त धान तौल किया जा रहा था। इस दौरान सतंराम पाटिल, यशवंत पात्रेे,  सजेंद्र वर्मा, कोमल वर्मा,  संतोष चौहान, ग्राम कंतेली कल्याण निषाद, तुलसी राम निषाद, दाऊलाल, उपेन्द्र कुमार दुकालु राम धनेश वर्मा आदि किसान उपस्थित थे ।समितियों में किसानों को 100 फीसदी बारदाना उपलब्ध कराने की मांग

इस दौरान किसानों ने बताया कि राज्य सरकार 25 प्रतिशत बारदाना किसानों से लिए जाने की घोषणा की थी, इसके विपरीत समितियों में किसानों से 75 प्रतिशत तक बारदाना लिए जा रहे हैं। किसानों के द्वारा 25 प्रतिशत बारदाना लिए जाने की सरकारी घोषणा का किसान शुरू से विरोध कर रहे हैं। क्योंकि सैकड़ों किसानों को बीते खरीदी सत्र के बारदाना का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इसलिए किसान इस सत्र बारदाना लिए जाने का विरोध कर रहे हैं।

किसान नेता ने सोसायटी के प्रबंधकों से कहा कि किसानों के धान को बराबर कांटा कर लिया जाए। तौल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों को 100 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराने की प्रदेश सरकार की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news