दन्तेवाड़ा

तालाब बनने से पानी की मिलेगी सुविधा विधायक देवती ने किया भूमिपूजन
10-Dec-2021 6:46 PM
तालाब बनने से पानी की मिलेगी सुविधा विधायक देवती ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 10 दिसंबर। बचेली नगर पालिका वार्ड क्रं 7  के अंतर्गत पुराना मार्केट क्षेत्र में एनएमडीसी डेलिंग डेम्प के नीचे ट्रांसपोर्ट नगर में दन्तेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के द्वारा गुरूवार को नवीन तालाब व निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

नवीन तालाब का निर्माण डीएमएफ मद से 47.07 लाख रूपये के लागत से वन विभाग द्वारा किया जाएगा। वहीं बड़ा नाला निर्माण कार्य 14वें वित्त आयोग मद से नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। जिसकी लागत 49.76 लाख रूपये है। इस बड़ा नाला की लम्बाई 200 मीटर व 2 मीटर चौड़ाई होगी।

विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन कार्य किया गया। तालाब बनने से गर्मियों के मौसम में आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगो को होने वाली पानी की समस्या से निजात मिलेगा।

इस दौरान जिला पंचायत दन्तेवाड़ा सदस्य सुलोचना कर्मा, बचेली पालिका अध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान,  सलीम रजा उस्मानी, संतोष दुबे, कुमार स्वामी झाड़ी, नरेन्द्र सोनी, वन विभाग से दन्तेवाड़ा जिला के डीएफओ संदीप बलगा, एसडीओ अशोक सोनवानी, बचेली रेंजर जितेन्द्र कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल, उप अभियंता  डी के पहाड़ी बीटीओए के सचिव संजीव साव एंव विष्णु मण्डावी, हेंमत मण्डावी, सीताराम आचार्य, फिरोज नवाब, मनोज साहा, अप्पू कुंजाम, रिना दुर्गा, कमला सोनवानी, माया अधिकारी, देवन्ती साहू, बीना साहू, किरण जायसवाल तथा नगर पालिका एंव वन विभाग के कर्मचारी नगर पालिका पार्षद एल्डरमेन मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news