दन्तेवाड़ा

धान खरीदी केंद्रों में आवक धीमी
11-Dec-2021 9:41 PM
धान खरीदी केंद्रों में आवक धीमी

नौ दिनों में 5 हजार क्विंटल की खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 11 दिसंबर।
जिले में शुक्रवार तक धान खरीदी केंद्रों में धान की आवक सुस्त रही। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की धान खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करना प्रारंभ कर दिया है। जिले के 12 उपार्जन केंद्रों में 1 से 9 दिसंबर तक कुल 243 किसानों ने 5 हजार 14 क्विंटल धान विक्रय किया है। उल्लेखनीय है कि धान की मिंजाई अभी भी जारी है, इसके चलते किसानों द्वारा धान खरीदी केंद्रों का रुख करना संभव नहीं हो पा रहा है।

शिकायत हेतु दूरभाष पर करें संपर्क
किसानों के लिए किसी भी प्रकार के शिकायत/जानकारी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07856-252412 है। राज्य स्तरीय काल सेंटर नम्बर 18002-33663 व 1967 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news