दन्तेवाड़ा
जवानों ने किया 3 नक्सल स्मारक धराशायी
15-Dec-2021 9:58 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 15 दिसंबर। आज पुलिस जवानों ने 3 नक्सल स्मारक धराशायी किया। अति संवेदनशील क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा नक्सली स्मारक बनाए गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने जवानों को रवाना किया। घने जंगलों में स्मारक बने हुए थे। जवानों ने नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर दिया, इनमें से एक गुंडाधुर का और दूसरा डीवीसीएम विनोद का स्मारक शामिल था।