जशपुर

दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति अनावरण 12 जनवरी को
16-Dec-2021 4:39 PM
दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति अनावरण 12 जनवरी को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 16 दिसंबर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का अनावरण 12 जनवरी को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी मो.फैजान खान ने बताया कि अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा सहित प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अधिकारी बसंत बनकर के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर तमाम इंतजाम किये जाने निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्र साय, उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश सिन्हा, सत्येंद्र सिंह, रूपेश सोनी, सुनील सोनी, देवधन नायक, दीपक चौहान, विजय सहाय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news