कांकेर

हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का करें निर्वहन- राव
17-Dec-2021 9:50 PM
हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का करें निर्वहन- राव

जनरल परेड के साथ दरबार, जवानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 17 दिसंबर।
बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, कांकेर द्वारा रक्षित केन्द्र कांकेर में पुलिस विभाग के अधि.-कर्म. के गुजारिश समस्याओं के संबंध में जनरल परेड के आयोजन के साथ-साथ दरबार लिया गया। इस दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है और हम सभी पुलिस विभाग के अनुशासित कर्मचारी है।

उन्होंने कर्मचारियों को बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिमाह प्राप्त होने वाले वेतन में से बचत करते हुये भविष्य में आर्थिक रूप से अपने बच्चों कीे उच्च शिक्षा हेतु योजना बनाकर उचित पहल करने कहा गया। पुलिस विभाग में कार्यरत ऐसे अधि.-कर्म. जिनकी उम्र 35 या इससे अधिक है, इन्हें नियमित अंतराल में ब्लड प्रेशर व स्वास्थ्य के प्रति अन्य समस्याओं के संबंध में सजग रहकर चेकअप कराने हेतु सलाह दी गई। थाना, चौकी में पदस्थ जवानों को अपने पदस्थापना स्थल पर थाना प्रभारी या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गये दायित्वों को उत्साहित रहकर करने एवं आने वाले समय में योग्य अधिकारी के रूप में सफल होना है तो हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा गया। शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर को एक युवा व ऊर्जावान अधिकारी होना बताते हुये जिले में अपराधों की विवेचना एवं रोकथाम के लिये पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक कांकेर  शलभ कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कांकेर जिले में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी और विभाग की स्थापित परंपराओं के अनुरूप आयोजित दरबार के माध्यम से कर्मचारियों से प्रत्यक्ष मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही गई।

दरबार में कर्मचारियों द्वारा रक्षित केन्द्र कांकेर हेतु रक्षित केन्द्र कांकेर से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 तक सडक़, प्रकाश व्यवस्था, बोर खनन कराने, कचरा की सफाई, पानी निकासी हेतु पक्का नाली निर्माण, पुलिस कालोनी पथर्री में कॉलोनी के नाम से बोर्ड लगाने, कचरा फेंकने के लिये बड़ा डस्टबिन डब्बा, कालोनी के गेट जो मेन रोड़ से नीचे हो गई है उसे रोड़ के बराबर करने, पुलिस कालोनी राजापरा में स्थापित बोर बार-बार खराब होने से पानी की समस्या होने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व रक्षित केन्द्र कांकेर में वाहनों के रखने के लिये शेड लगाने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में पुरूष एवं थाना कांकेर में महिलाओं के लिये बाथरूम की व्यवस्था, कर्मचारियों के मनोरंजन/खेल के लिये बैडमिंटन कोर्ट बनाने एवं कुछ कर्मचारियों द्वारा शासकीय मकान आबंटन, स्थानांतरण के संबंध में गुजारिश किया गया।

कर्मचारियों द्वारा की गई गुजारिशों को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज द्वारा त्वरित निराकरण किया गया एवं वृहद समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक कांकेर को आवश्यक रूप रेखा बनाकर आवष्यक कार्यवाही करने निर्देषित किया गया। साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये अधिकारियों को स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकांमनायें दी गई।

इस दौरान शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर, गोरखनाथ बघेल अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक (आप्स), डॉ. चित्रा वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर, प्रशांत कुमार पैंकरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर, मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान, नरेश सहारे उनि. (एम) निज सहायक कार्या. उमनि. कांकेर रेंज, निरीक्षक शरद दुबे थाना प्रभारी कांकेर, निरीक्षक नरेश चंद दीवान थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, उप निरीक्षक उमाशंकर साहू थाना प्रभारी चारामा, निरीक्षक रोषन कौषिक प्रभारी यातायात शाखा कांकेर, निरीक्षक शशीकला साहू थाना अजाक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधि./कर्म. एवं थाना/चौकी प्रभारी सहित जिले के पुलिस अधि./कर्म. उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news