दन्तेवाड़ा

सरकार के 3 साल के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी
18-Dec-2021 9:42 PM
सरकार के 3 साल के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी

दन्तेवाड़ा, 18 दिसंबर। राज्य शासन के 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसके उपलक्ष्य में शासन की सफलतम योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में किया गया। जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी में राज्य शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रोका छेका अंतर्गत गौठान निर्माण एवं गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, लघु वनोपज के क्षेत्र में किये गए कार्य, जल जीवन मिशन, श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, स्वास्थ्य सबंधित योजनाएं, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, सुराजी गांव योजना और औद्योगिक विकास जैसी योजनाओं पर प्रदर्शनी लगाई गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को बधाई दी और कहा कि नीतियां बनाकर सभी लोगों को शासन की योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। बस्तर संभाग में भी दन्तेवाड़ा जिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में आये हुए लोगों को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया।

विकासखण्ड स्तर पर भी निर्धारित दिवस के अनुसार प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। कुआकोण्डा विकासखण्ड के नकुलनार में 18 दिसंबर शनिवार, विकासखण्ड गीदम में 19 दिसंबर रविवार, दन्तेवाड़ा में 22 दिसंबर एवं विकासखण्ड कटेकल्याण में 24 दिसम्बर को स्थित हाट बाजारों में विकास की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news