दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन के तीन वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर जिले के विकासखण्ड गीदम के साप्ताहिक बाजार स्थल पर जनसपंर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। आयोजित इस प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। आम नागरिकों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए योजनाओं की जानकारी ली और शासन द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की।
प्रदर्शनी स्थल पर जनसपंर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से सबंधित पुस्तिकाओं व पाम्पलेट का नि:शुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य शासन की योजनाएं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, श्री धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर से उपलब्ध कराई जा रही सस्ती दवाइयां, गोधन न्यास योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्रम का सम्मान श्रमिकों के सुविधाओं के नए आयाम, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनोपज, रोका छेका अभियान, इत्यादि योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।