कांकेर

शतरंज स्पर्धा में भाग लेने खिलाड़ी रायगढ़ रवाना
19-Dec-2021 9:59 PM
शतरंज स्पर्धा में भाग लेने खिलाड़ी रायगढ़  रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 19 दिसंबर।
अखिल भारतीय विष्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित होने वाली पूर्व क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय से नौ खिलाड़ी व कोच रायगढ़ के लिए आज रवाना हुए।

अखिल भारतीय विष्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित होने वाली पूर्व क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता इस बार ओ पी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में आयोजित की जावेगी। इसमें भाग लेने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय जगदलपुर की टीम में पांच पुरुष और चार महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रतियोगिता के लिए चयनित षतरंज के खिलाड़ी आशा नाग, अंजू नेताम, मालती पोताई, ईशा भारती आयुष ओगले, प्रकाश भास्कर, शिशिर कोइला, धनंजय नरेटी, प्रदीप चिड़ा और इस दल के साथ टीम मैनेजर के रूप में शासकीय इंदरू केवट कन्या महाविद्यालय कांकेर के सहायक प्राध्यापक सुनील कुमार साहू और कोच के रूप में कमलेश्वरी निषाद हैं। इस दल को विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसके सिंह और शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक बी एल केवट ने शुभकामनाए दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news