दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली ने किया समर्पण
20-Dec-2021 8:53 PM
ईनामी नक्सली ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 20 दिसंबर।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अभियान को निरंतर सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस थाना कुआकोंडा अंतर्गत जन मिलिशिया सदस्य ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा थाना के बड़े गुडरा गांव से जन मिलिशिया सदस्य बामन कवासी उम्र 36 वर्ष ने घर वापसी की।

बामन बड़े गुडरा गांव के कवासी पारा का निवासी है। उक्त नक्सली पर कुआकोंडा थाने में नामजद अपराध दर्ज है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा उक्त नक्सली पर 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आत्मसमर्पण के दौरान थाना प्रभारी,  कुआकोंडा खोमन भंडारी, सहायक कमांडेंट 111वीं वाहिनी, अजय मिश्रा और निरीक्षक प्रकाश पाराशर उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news