नारायणपुर

मोतीलाल वोरा को किया याद
20-Dec-2021 9:06 PM
मोतीलाल वोरा को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 20 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार और प्रदेश महासचिव रजनू नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर पीडब्लूडी रेस्ट हॉउस में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम मोतीलाल वोरा के छायाचित्र पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई और वक्ताओं ने स्व. मोतीलाल वोरा के राजनीतिक जीवन पर अपने-अपने विचार रखे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डु राव, जिला महासचिव तौहीद अहमद, जिला सचिव संजय राय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महेमूद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, पार्षद बागेश्वरी पटेल, राखी राणा, विक्रम बैस, वरिष्ठ कोंग्रेसी शब्बीर बढग़ुजर, महेश पाठक, मो. हुसैन, मोहित देवांगन, दीपक गाँधी, मोती उसेंडी एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news