नारायणपुर
प्रदेश स्वा. कर्म. संघ जिला इकाई गठित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 20 दिसंबर। सोमवार को जिला अस्पताल नारायणपुर के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला नारायणपुर के अध्यक्ष कमलेश उसेंडी के द्वारा सर्वसम्मति से जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।
कार्यकारिणी में संरक्षक मलिना पवार को बनाया गया है, वहीं सलाहकार की जिम्मेदारी राजेश माने को दी गई है। उपाध्यक्ष मनोहर साहू, महामंत्री अवशेष ध्रुव, सचिव नंदकिशोर कोडोपी, महासचिव अरूण पटेल, कोषाध्यक्ष लोकेश नाग, उप कोषाध्यक्ष ईश्वर लाल ठाकुर की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार मीडिया प्रभारी यशवंत कुमेटी, सह मीडिया प्रभारी सुकदेव मण्डावी, महिला प्रभारी कादम्बीनी डेविड, उपाध्यक्ष चन्दादेवी श्रीवास्तव सचिव वनिता जेकब और सह सचिव सुनिता उसेंडी को मनोनीत किया गया।
जिला संगठन सचिव किरण मंडल को बनाया गया है, वहीं जिला कोषाध्यक्ष त्रिलोकेशर नाग को बनाया गया है। इसी प्रकार जिला संयोजक स्टाफ नर्स प्रकोष्ट अध्यक्ष में नमिता कावड़े को जिम्मेदारी दी गई है।