राजनांदगांव

तापमान में गिरावट, नपं ने की अलाव की व्यवस्था
22-Dec-2021 5:32 PM
तापमान में गिरावट, नपं ने की अलाव की व्यवस्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 22 दिसंबर।
दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम को जहां तापमान में गिरावट होने से लोग जहां कांपने मजबूर हो रहे हैं। वहीं नगर पंचायत गंडई द्वारा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा क्षेत्र के लोग ठंड से बचने गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, शाल तथा अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही शाम ढ़लते ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के वनांचल क्षेत्र गंडई इलाके में लगातार तापमान गिरने से जहां लोगों की दिनचर्या में परिवर्तन हो रहा है।  लगातार पारा गिरने से लोग अपना कामकाज देर से शुरू कर रहे हैं। वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह भी दी जा रही है। इसके अलावा लोग दिन में भी ठंड का अहसास करने लगे हैं। बीते दो-तीन दिनों से पारा गिरने और सर्द हवाओं के चलने से लोगों को कंपकपी भी होने लगी है। लोग घरों में रहने के अलावा बाहर निकलने के दौरान गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं। ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत द्वारा नगर के अलग-अलग इलाकों में अलाव जलाकर लोगों को ठंड से राहत देने की जुगत में है। इसके अलावा  वनांचल साल्हेवारा, बकरकट्टा, रामपुर क्षेत्र के लोग भी ठंड से राहत पाने अलाव जला रहे हैं। इधर लगातार पारा में गिरावट होने से शाम ढलते और सूर्योदय के पहले कोहरे की धुंध भी नजर आने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार पारा में गिरावट दर्ज होने से बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह भी चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news