कवर्धा

कॉलेज में दो दिनी खेल महोत्सव
22-Dec-2021 6:09 PM
कॉलेज में दो दिनी खेल महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बोड़ला, 22 दिसंबर। कल शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में दो दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन बंटी खान सदस्य जनभागीदारी समिति ने किया। साथ में महाविद्यालय प्राचार्य आर के पाठक, आर आर भोसले, यशवंत कुर्रे, रोशन साहू, संदीप बघेल, बालकदास भार्गव मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंटी खान ने बताया कि दो दिवसीय खेल महोत्सव में खो खो, कबड्डी, गोला फेक, क्रिकेट, शतरंज, बैडमिंटन, 200 मीटर दौड़, रंगोली, मेहंदी, पाक कला का आयोजन किया गया है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल का आयोजन शरीर के लिए लाभदायक है। साथ ही सभी खेल के प्रभारियों से आग्रह किया गया कि खेल भावना के साथ खेल का संचालन करें।  प्राचार्य आर के पाठक ने बताया कि महाविद्यालय के वार्षिक कलेंडर में हर साल खेल कराने के लिए आदेश रहता है, उसी के संदर्भ में दो दिवसीय खेल का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया है। हमारे द्वारा सभी खेलों की अलग अलग जिम्मेदारी स्टाफ के सभी लोगों में बांटी गई है एवं सभी को जिम्मेदारी से खेल को सफल बनाने के लिए कहा गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news