कांकेर
बाड़ी से गांजा का पौधा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
22-Dec-2021 8:40 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 22 दिसंबर। पुलिस ने घर बाड़ी में लगाए गए 4 किलो 900 ग्राम गांजा का हरा पौधा जब्त किया। गांजा रोपित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना बांदे के अंतर्गत ग्राम विष्णुपुर के एक व्यक्ति ने अपने घर के बाड़ी में गांजा का पौधा लगाया था। मुखबिर से मिली सूचना पर बांदे पुलिस ने ग्राम पीवी 101 विष्णुपुर पहुंच कर प्राण कृष्ण विस्वास (52) के घर पर रेड किया। उसके बाड़ी की ओर पुलिस ने पता तलाशी की तो लहलहाते हुए गांजा का पौधा मिला। पुलिस ने इन पौधों को जब्त किया। जब्त गांजे की ऊंचाई 10 फीट थी तथा वजन 4 किलो 9 सौ ग्राम हुआ। पुलिस ने गांजा उगाने वाले आरोपी प्राण कृष्ण को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।