दन्तेवाड़ा
क्रिसमस को लेकर उत्साह, रोशनी से जगमगा रहे चर्च
24-Dec-2021 6:50 PM
बचेली, 24 दिसंबर। क्रिसमस त्यौहार शनिवार को है। चर्च रोशनी से जगमगा रहे हैं। नगर में उत्साह, दुकानों में रौनक देखने को मिल रही है। युवक-युवतियां दुकानों में उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं। कोई क्रिसमस ट्री तो कोई सांता टोपी, चॉकलेट, बॉल व आकर्षक लाईटे खरीदता नजर आ रहा है। कपड़ों की दुकानों में भी खरीदारी हो रही है। इसके अलावा मसीही समाज के लोगों द्वारा घरों व आस-पास की सफाई कर ली गई है। प्रभु यीशु के स्वागत में गिरिजाघरों व ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने घरों को आकर्षक झालर लाईटों व क्रिसमस ट्री, रंगीन रोशनी, स्टार्स से सजाये जा रहे हंै।