राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने मंत्री अकबर से की मुलाकात
24-Dec-2021 6:50 PM
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने मंत्री अकबर से की मुलाकात

बस संचालन में आ रही दिक्कतों से कराया अवगत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने 22 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनर अली के नेतृत्व में परिवहन मंत्री मो. अकबर से मुलाकात कर बसों के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री अकबर ने मौके पर अधिकारियों से फोन पर बात कर संघ की मांगों से अवगत कराया। वहीं शेष मांगों को अधिकारियों के समीक्षा बैठक कर निराकरण करने का आश्वासन दिया। कुछ मांगें पूरी होने पर बस मालिकों ने मंत्री अकबर का आभार जताया।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ राजनांदगांव के अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने बताया कि  कोरोना कॉल के बाद से बस मालिकों को बसों के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्रदेशभर में सीमित बसों का ही संचालन किया जा रहा है, लेकिन लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, पाट्र्स के समानों में वूद्धि होने के चलते बसों के संचालन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल रायपुर में परिहन मंत्री मो. अकबर से मिलकर अपनी मांगों को रखा। मंत्री अकबर द्वारा कुछ मांगों का निराकरण तत्काल कर दिया है और शेष मांगों का भी समाधान जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर आशीष पंण्डे पम्पी छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ राजनांदगांव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश्वर सिंह राजपूत (धन्नू), अनुप यादव, सिकंदर सिंह सेखो, सुमीत ताम्रकार, जित्रे ठाकुर, अब्दुल कादिर, सोनू कसार, आकाश गिल, पोषण लाल साहू, अभिषेक पटेल, अब्बास खान, अश्वनी वर्मा, अशोक जैन सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बस ऑपरेटर उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news