राजनांदगांव

विशेष आराधना में प्रभु यीशु को किया याद
25-Dec-2021 2:20 PM
विशेष आराधना में प्रभु यीशु को किया याद

चर्चों -घरों में क्रिसमस की रही धूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 दिसंबर।
शांतिदूतक व मानव कल्याण के प्रेरणा स्रोत प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस पर शनिवार को शहर के चर्चों और मसीही समुदाय के घर खुशियों से सरोबार रहा। ख्रीष्ट जयंती पर ईसाई धर्माविलंबियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन को मनाया। गिरजाघरों में जहां अलसुबह से विशेष प्रार्थनाओं और प्रवचन का सिलसिला चला। वहीं दोपहर बाद घरों में समुदाय के लोगों ने त्यौहार का आनंद लिया।

शहर के वेसलियन, वाईडनियर, मार्थोमा, मेन्नोनाईट, डोंगरगांव रोड़ स्थित सिरियन एवं गौरीनगर स्थित मसीही मंदिर चर्च में क्रिसमस पर्व पर सामाजिक लोगों ने विशेष आराधना की। गिरजाघरों में प्रभु के जीवनकाल की गाथाओं को परपंरागत रूप से चित्रित किया गया था। प्रभु ईसा मसीह के सिद्धांतों और आदर्शों पर अनुशरण करने के लिए प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक चर्च में पास्टर और फादरो ने विशेष व्याख्यान दिया।

इससे पहले ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च और घरों की सजावट के लिए पूरा समय दिया। पौ-फटते ही गिरजाघरों में धार्मिक प्रवचन का दौर शुरू हो गया। उधर शुक्रवार को शहर के बाजार में पर्व के चलते काफी हलचल रही। बाजार में कपड़े, मिठाई व केक की खरीदी के लिए समाज के लोगों में उत्साह रहा। परपंरानुसार दुकानों में केक की अलग-अलग दाम के केक सजाए गए थे। शाम होते ही बाजार में रौनक बढ़ गई। क्रिसमस पर्व पर कपड़े बाजार में खास रियायत देकर ग्राहको को रिझाने का काम किया गया। वहीं समाज के रसूखदार वर्ग ने स्वर्ण-आभूषण के साथ सौंदर्य प्रसाधन की खरीदी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। रात होते ही कृत्रिम रौशनी से चर्चों की खूबसूरती का नजारा अलग ही दिखाई दे रहा था। आज दिनभर घरों में दावत का क्रम भी चला। गैर ईसाई समाज के आवभगत में लोगों ने पूरा समय बिताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news