राजनांदगांव

चुनाव में कांग्रेस को मिला मां कौशल्या का आशीर्वाद
26-Dec-2021 12:56 PM
चुनाव में कांग्रेस को मिला मां कौशल्या का आशीर्वाद

साम्प्रदायिक राजनीतिक को जनता ने नकारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 दिसंबर।
  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आफताब आलम ने कहा कि वर्तमान में हुए 15 नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा द्वारा की जा रही साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ स्पष्ट जनादेश दे दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।

श्री आलम ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव के तुलसीपुर वार्ड में हुए चुनाव में 30 साल से वार्ड में काबिज भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। वहीं केंद्रीय आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का क्षेत्र प्रेमनगर नगर पंचायत में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। साथ ही अजय चंद्राकर के कुरूद नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं महेश गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र भैरमगढ़ नगर पंचायत तथा पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के मारो नगर पंचायत में भी भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस की जीत से स्पष्ट हो गया कि प्रदेश के भूपेश सरकार के तीन वर्ष के अल्प कार्यकाल की योजनाएं प्रदेश की जनता के पास पहुंचने में कामयाब रही और जनता ने उसे सराहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news